Nifty Flat Smallcap Surges 259 Profit taking In It And Banking Stocks Market Eyes Us Fed Decision
निफ्टी सपाट, स्मॉलकैप में 2.59% की तेज़ी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nपीटीआई, मुंबई: IT और बड़े बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्कता के माहौल में मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुए। हालांकि, जबरदस्त खरीदारी की बदौलत स्मॉलकैप इंडेक्स 2.59% उछल गया। सेंसेक्स 8.08 अंक (0.01%) गिरकर 73,598.67 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 3.45 अंक (0.02%) फिसलकर 22,749.75 पर बंद हुआ।