Safe Childhood Campaign Children Get Information On Child Rights Protection From Sexual Abuse And Cyber Security
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को बताए उनके अधिकार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाए गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (DLSA), गुड़गांव की ओर से लगाए शिविरों में बच्चों को बाल अधिकारों, यौन शोषण से बचाव , पॉक्सो अधिनियम और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। अभियान के तहत गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस्लामपुर, सुखराली, कार्टरपुरी, वजीराबाद, झाड़सा, दौलताबाद, धनकोट, मकड़ौला, सिविल लाइंस, गढ़ी हरसरू, बादशाहपुर और मानेसर सहित कई स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए गए। केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 और अतुल मेमोरियल हाई स्कूल झाड़सा में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।