Spicejet Flight 7 Hours Late Delhi bengaluru Passengers Uproar Chaos At Airport
स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट, हंगामा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, एयरपोर्ट : आईजीआई एयरपोर्ट पर सोमवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। ज्यादा परेशानी दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को हुई। फ्लाइट दोपहर 3:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इसे री-शेड्यूल कर रात 11 बजे कर दिया गया। इससे यात्रियों को सात घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
यात्रियों के मुताबिक, वे दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। आरोप है कि एयरलाइन ने देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं दी और खाने-पीने की उचित व्यवस्था भी नहीं की। इससे नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग गेट पर नारेबाजी की और फर्श पर बैठकर विरोध जताया। स्पाइसजेट ने ऑपरेशनल कारणों से देरी की बात कही और असुविधा के लिए खेद जताया।