डिलिवरी बॉय के कमरे से तीन मोबाइल और दो बाइक चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
three mobiles and two bikes stolen from delivery boys room in surya vihar police investigating
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-9ए : थाना एरिया के सूर्या विहार में किराये के मकान में रहने वाले दो चचेरे भाइयों के कमरे से रात के समय तीन मोबाइल और मकान के नीचे खड़ी दो बाइक चोरी हो गईं। दोनों युवक डिलिवरी बॉय का काम करते हैं। सुबह उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अनिल ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर के कमालपुरा गांव के रहने वाले हैं और यहां सूर्या विहार के बी-ब्लॉक में किराये पर रहते हैं। उनके साथ उनका चचेरा भाई रवि कुमार भी रहता है। दोनों जोमैटो में डिलिवरी का काम करते हैं और उनके पास अलग-अलग बाइक हैं।

रेकमेंडेड खबरें