"17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में दो और अरेस्ट

Contributed byankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
1729 crore fake note case nia nabs two more close associates of main accused arrested
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : NIA ने PNB के सहारनपुर करंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों मुख्य आरोपित आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी बताए गए हैं। 29 अगस्त को सदर बाजार थाने में केस दर्ज हुआ था। 3 सितंबर को NIA ने जांच संभाली। इससे पहले अमित कुमार और आदेश चौधरी गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित किया गया था। NIA अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

रेकमेंडेड खबरें