शनिवार से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

नवभारतटाइम्स.कॉम
bank closed banks to remain closed for 5 consecutive days know when and why
n NBT न्यूज, लखनऊ : इस हफ्ते शनिवार से शहर के बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28, 29 और 30 सितंबर को बैंककर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह जानकारी युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।

सोशल मीडिया पर चला अभियान : 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने और अन्य लंबित मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के लाखों बैंककर्मियों ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया, जो दिनभर नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा। इसके लिए ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स असोसिएशन के इंदिरानगर कार्यालय में कॉमरेड संदीप सिंह के नेतृत्व में 'वॉर रूम' बनाया गया।

रेकमेंडेड खबरें