Blood Donation Camps To Be Held On Different Days In Palwal Health Check up Camps Also Organized
अलग-अलग दिन CHC पर लगेंगे रक्तदान कैंप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : सेवा संकल्प अभियान के तहत हेल्थ जांच कैंप लगेंगे। इसके साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि 22 सितंबर को सीएचसी होडल, 24 सितंबर को दूधौला, 29 सितंबर को अलावलपुर, 5 अक्टूबर को औरंगाबाद, 9 अक्टूबर को बड़ौली, 13 अक्टूबर को हथीन तथा 15 अक्टूबर को सीएचसी सौंदहद में स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। वहीं 24 सितंबर को डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, 25 सितंबर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन असावटी, 26 सितंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल तथा 1 अक्टूबर को आईटीआई में ब्लड डोनेशन कैंप लगेंगे। कैंप सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक तक चलेंगे।