Capacity Of Warehouses Increased In Palwal Expansion With 10 Crores 8800 Metric Tons Storage Possible
गोदामों की बढ़ेगी क्षमता, खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : अलावलपुर रोड पर बनने वाले हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के गोदामों की भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। इस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पहले प्रस्तावित गोदाम की क्षमता करीब 7,500 मीट्रिक टन थी, जिसे बढ़ाकर 8800 मीट्रिक टन कर दिया गया है। अब इसमें 1.76 लाख बैग का भंडारण हो सकेगा।