रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला, दो भाई भी गंभीर घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
chhapan mutton house operator attacked lethally two brothers also seriously injured
nNBT न्यूज, आलमबाग: कोतवाली क्षेत्र में शाही मस्जिद के पास शनिवार देर रात चंपारण मटन हाउस संचालक पर एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आलमबाग शाही मस्जिद के पास चंपारण मटन हाउस के संचालक विवेक चौधरी (21) ने बताया कि शनिवार रात एक बजे एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचे। आते ही युवकों ने डंडे और लोहे की चेन से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, हमले में उसके दोनों भाई आशू और रूपेश भी घायल हुए हैं। तीनों के सिर, शरीर और आंखों में चोटें आई हैं। आलमबाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें