मेडिकल कॉलेजों में दलित सीटें घटने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

Contributed byankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
congress accuses bjp of anti dalit policies on reduction of dalit seats in medical colleges
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज और जालौन के चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के पैसे से निर्माण हुआ और दलित छात्रों के लिए 70% सीटें आरक्षित थीं। कोर्ट के आदेश के बाद यह हिस्सा 21% रह गया। माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान गौतम ने कहा कि सरकार ने कोर्ट में दलित हित का पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रखा।

मछुआ-निषाद समाज के अधिकारों के लिए चलेगा अभियान : कांग्रेस ने मछुआ-निषाद समाज के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस मछुआ, निषाद और पारंपरिक मछुआरा समुदाय के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

रेकमेंडेड खबरें