GGL बिल अपडेट के नाम पर "2.50 लाख की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
doctor defrauded of 250 lakh in the name of ggl bill update 164 lakh gone on the pretext of registration
nNBT न्यूज, लखनऊ : साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस का बिल संशोधित कराने के नाम पर विकासनगर निवासी डॉक्टर से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। डॉ. यूसी बाजपेयी ने बताया कि कुछ दिन पहले बिल अपडेट के संबंध में एक कॉल आई थी। इसी दौरान साइबर जालसाज ने उन्हें झांसे में लेकर बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को विकासनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर 1.64 लाख ठगे : सआदतगंज थानाक्षेत्र के नौबस्ता निवासी राहुल रत्न से ग्रीन गैस रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1.64 लाख रुपये ठग लिए गए। राहुल के मुताबिक, गुरुवार को एक कॉल आई। जालसाज ने लिंक भेजकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक की जानकारी दर्ज कराई। इसके बाद चार बार में खाते से 1.64 लाख रुपये निकल गए। थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें