फैसले में निष्पक्षता ज़रूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
election commissions decision on tmc questions on impartiality and democracy
TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग का अंतरिम फैसला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आयोग ने दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न देकर फिलहाल विवाद का समाधान किया है। आयोग के लिए जरूरी है कि वह अपने फैसले की प्रक्रिया और उसके आधार को पारदर्शिता के साथ सामने रखे। राजनीतिक दलों के भीतर विवाद असामान्य नहीं हैं, लेकिन किसी पार्टी की पहचान और चुनाव चिह्न से जुड़े फैसले का असर मतदाताओं पर पड़ता है। इसलिए आयोग के फैसले में निष्पक्षता का भरोसा बना रहना जरूरी है। इससे लोकतंत्र की आवधारणा मजबूत होगी। आलोक शर्मा, लखनऊ

रेकमेंडेड खबरें