घर में घुसकर युवती से मारपीट, पांच पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
fir registered against five for entering house and assaulting young woman
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-2 के पास भाटिया कॉलोनी में घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवतियों और दो युवकों ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाटिया कॉलोनी निवासी युवती एक निजी संस्थान में नौकरी करती हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान तीन युवतियां और दो युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में आते ही आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में मारपीट करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

रेकमेंडेड खबरें