Indigo Flight From Bangkok To Delhi Makes Emergency Landing In Lucknow Due To Passengers Ill Health
यात्री की तबीयत बिगड़ी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सरोजनीनगर : बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान (6ई-1054) बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचता है। शनिवार रात को एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को रात 12:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।