Laborer Tragically Dies After Being Hit By A Dumper At Telibagh Intersection Identification Efforts Underway
डंपर की टक्कर से युवक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पीजीआई : तेलीबाग चौराहे पर शनि मंदिर के पास रविवार सुबह डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, सुबह नौ बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मजदूर को ट्रॉमा सेंटर भेजा वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी में मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, उसके दाहिने हाथ पर ‘विमलेश’ नाम गुदा मिला है। पुलिस इसी आधार पर उसकी पहचान कराने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।