ट्रैफिक पुलिस ने रात में सफर कर रही महिला यात्रियों का जाना हाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow traffic polices unique initiative inquiring about the well being of women travelers at night
nNBT न्यूज, लखनऊ : महिलाओं के सुरक्षित सफर को लेकर यातायात विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। ट्रैफिक विभाग की टीमों ने शनिवार रात मीट ऐंड ग्रीट अभियान के तहत शहर के चारों टोल प्लाजाओं पर वाहनों की चेकिंग और महिला यात्रियों से सुरक्षित यात्रा को लेकर बातचीत की।

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाज़ा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, इटौंजा, निगोहां टोल प्लाज़ा पर विशेष रूप से अभियान चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों से पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें असुविधा या असुरक्षा तो महसूस नहीं हुई ? महिला यात्रियों को आपातकालीन नंबर 112 और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान कुल 189 वाहनों की जांच की गई, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले (ड्रंकन ड्राइविंग) 4 चालकों के चालान काटे गए।

रेकमेंडेड खबरें