Maharaja Agrasen Jayanti Celebrations From October 11 To 18 In Palwal Senior Citizens To Be Honored
11 से 18 अक्टूबर तक होंगे सामाजिक कार्यक्रम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : वैश्य अग्रवाल सभा आगामी 18 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिन महिलाओं की आयु 58 साल और पुरूषों की आयु 60 साल से अधिक हैं उन्हें वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया की इस अवसर पर 11 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले 8 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह होगा। समारोह का समापन, फेंसी ड्रेस, मेहंदी रचे हाथ एवं फोक डांस प्रतियोगिता से होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ नए भवन का उद्घाटन, वैश्य अग्रवाल परिवार मिलन एवं अभिनन्दन समारोह भी किया जाएगा।