Palwal Rs 360 Lakh Looted From Cattle Trader At Gunpoint Beaten And Threatened On Resistance
गनपॉइंट पर पशु व्यापारी से 3 लाख 60 हजार रुपये लूटे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल
कैंप थाना पुलिस क्षेत्र में गांव फजलपुर के नजदीक गनपॉइंट पर पशु व्यापारी से तीन लाख साठ हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी लुटेरे मौके से फरार हो गए। अभी तक आरोपियों का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। घटना 19 सितंबर आधी रात के बाद की है।आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया : उटावड़ निवासी पशु व्यापारी शौकीन ने बताया कि वह फरीदाबाद जिला के गांव अटेरना से पिकअप गाड़ी में पशु लेकर जिला नूंह के थाना पिनंगंवा अंतर्गत मौहम्मदपुर मीट फैक्ट्री ले जा रहे थे। गांव फजलपुर के पास गाड़ी सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से हथियारबंद तीन बदमाशों नीचे उतरे और पिकअप गाड़ी कि खिड़की खोल कर धमकी देने लगे। गनपॉइंट पर उससे लूट करने लगे। लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देकर मारपीट की। लुटेरों ने उससे जेब में रखे तीन लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वारदात के बाद मौके से फरार हुए बदमाश : वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में कोई सुराग मिल सके।
विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही : इसके अलावा पुलिस वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक लूट की वारदात में शामिल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।