डिपो संचालक ने पैसे मांगने का लगाया आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
sensational allegation by depot operator claim of inspectors demanding two lakhs case registered after irregularities found in investigation
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एसजीएम नगर में डिपो संचालक से कथित रूप से दो लाख रुपये मांगने के मामले में नया मोड़ आया है। शिकायत मिलने पर डिपो की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं। इससे की डिपो संचालक जतिन जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस वजह से उसने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टरों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। यहां तक की जतिन ने डिपो को रिन्यू कराने के लिए कागजात भी जमा नहीं कराए हैं, जो की 31 मार्च तक जमा कराने होते हैं। इसके बाद जुर्माना लगाया जाता है।

31 अगस्त को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर हेमलता व उदय ने अनखीर गांव के डिपो का निरीक्षण किया था। इंस्पेक्टर गिरिश मिश्रा का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद जतिन का परिवार यह सब आरोप लगा रहा है। ये कहीं पर भी जांच करा लें, क्योंकि यह सारी कार्रवाई पुलिस की देखरेख में हुई है। विभाग की जांच निष्पक्ष व सही है।

रेकमेंडेड खबरें