n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मैथिलीशरण गुप्त वॉर्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां भाजपा नेता दलीप श्रीवास्तव ने नगर निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अपनी ही पार्टी के पार्षद अशोक उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पार्षद वॉर्ड में तैनात सफाई सुपरवाइजरों से हर महीने आठ-आठ हजार रुपये की वसूली करते हैं। इनकार करने पर शिकायत कर सुपरवाइजर को हटा दिया जाता है। मामलें में पार्षद का कहना है कि अगर किसी कर्मचारी ने अच्छा कार्य किया है तो उसकी तारीफ होगी और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जाएगा। वसूली का आरोप बेबुनियाद है।