Sharp Global Schools Recognition Recommended For Cancellation Violation Of Rules And Negligence In Vehicle Safety
शार्प ग्लोबल स्कूल की मान्यता निरस्त करने की सिफारिश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : इटौंजा स्थित शार्प ग्लोबल स्कूल पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। एआरटीओ प्रवर्तन की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्कूल की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति कर दी है। DIOS ने संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को पत्र भेजकर विधिक कार्रवाई के लिए CBSE को लिखने के अनुरोध किया है।
DIOS देवेंद्र पांडेय ने पत्र में लिखा है कि स्कूल के जिस वाहन में आग लगी, वह एटा में पंजीकृत था। 31 जुलाई को वाहन फिटनेस और लखनऊ में संचालन की NOC ली गई थी, लेकिन वाहन को लखनऊ RTO में दर्ज नहीं करवाया गया। स्कूल के 13 वाहनों में मानकों का उल्लंघन भी पाया गया है। स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त है। इसलिए स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की संस्तुति की जाए।