निर्देशक मधुमिता ने अपनी फिल्म जॉन डो के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से की अपील, कहा सिर्फ 'निर्देशक' बुलाएं
निर्देशक मधुमिता ने अपनी फिल्म जॉन डो के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से की अपील, कहा सिर्फ 'निर्देशक' बुलाएं
NewsPoint•
मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक मधुमिता अपनी नई फिल्म 'जॉन डो' के लिए चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेता अर्जुन दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में हुआ। इसी दौरान, मधुमिता ने मीडिया और फिल्म समीक्षकों से एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें 'महिला निर्देशक' कहने के बजाय सिर्फ 'निर्देशक' कहा जाए। उनका मानना है कि किसी निर्देशक का जेंडर उनका काम देखने से पहले एक छवि बना देता है।
मधुमिता, जिनकी फिल्म 'केडी अंगिरा करुप्पुदुरई' को भी सराहा गया है, ने स्पष्ट किया कि वह विभिन्न प्रकार की फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा है कि मैं हर जॉनर की फिल्में बनाऊं और किसी भी जॉनर को बिना आजमाए न छोड़ूं।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके सभी प्रोजेक्ट में एक चीज कॉमन होगी, और वह है इंसानी भावनाएं। उनका मानना है कि यही उनकी फिल्मों की खासियत होगी।ट्रेलर लॉन्च के समय, मधुमिता ने कहा, "मेरी एक छोटी-सी गुजारिश है। जब आप किसी फिल्म का रिव्यू करें, तो यह न लिखें कि किसी महिला निर्देशक की फिल्म अच्छी है या खराब। सिर्फ इतना लिखें कि फिल्म अच्छी है या खराब। यह आपका अधिकार है।" उन्होंने यह भी कहा, "इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मुझे एक महिला होने पर गर्व नहीं है। लेकिन जब किसी पद या पहचान के आगे जेंडर जोड़ दिया जाता है, तो कई बार फिल्म बनने से पहले ही उसकी एक छवि बना दी जाती है।"
'जॉन डो' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर की कहानी एक छोटे लड़के और उसकी बड़ी बहन से शुरू होती है। दोनों रात में कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाहर निकलते हैं। बहन अपने छोटे भाई से खुद के लिए एक स्कूप आइसक्रीम लेने को कहती है। लेकिन जब वह कुछ देर बाद उसे आसपास नहीं देखती, तो वह घबरा जाती है। वह तुरंत अपनी मां को बताने लगती है, और फिर दोनों मिलकर बच्चे की तलाश शुरू करते हैं।
स्तb के अनुसार, यह परिवार हाल ही में दुबई से भारत आया है। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी जाती है। अर्जुन दास और संचना नटराजन पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए इस मामले की जांच करते हैं। शुरुआत में यह एक बच्चे के लापता होने जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, यह मामला रहस्यमयी हो जाता है। फिल्म में दर्शकों को इसी गुत्थी को सुलझाने की कहानी देखने को मिलेगी।
अर्जुन दास अपनी पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 'बाहुबली' जैसी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस अर्का मीडिया वर्क्स के बैनर तले बन रही है। शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देवीनेनी इसके निर्माता हैं, जबकि किशोर केदारी और मधुमिता सह-निर्माता हैं। सौम्या शर्मा ने इसमें क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है।
'जॉन डो' फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मधुमिता की अपील और फिल्म की अनूठी कहानी दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता को और बढ़ा रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म में नहीं सिर्फ एक दमदार कहानी होगी, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी नया और रोचक होगा।
फिल्म 'जॉन डो' देखने में दर्शकों को नई सोच और विचारधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस फिल्म के जरिए मधुमिता ने अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया है, जो यह बताता है कि उन्हें क्या पसंद है और वे अपने काम के प्रति कितनी गंभीर हैं।