चीनी जन बैंक ने लॉन्ग मार्च की 90वीं वर्षगांठ पर सोने और चांदी के स्मारक सिक्कों का सेट जारी किया
चीनी जन बैंक ने लॉन्ग मार्च की 90वीं वर्षगांठ पर सोने और चांदी के स्मारक सिक्कों का सेट जारी किया
NewsPoint•
बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस) – चीनी जन बैंक ने 22 अक्टूबर को चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ पर खास सोने और चांदी के स्मारक सिक्कों का सेट जारी किया। यह सिक्का सेट इसी खास मौके को मनाने के लिए बनाया गया है। इसमें दो सिक्के शामिल हैं। एक सोने का और एक चांदी का। ये दोनों सिक्के चीन की वैध मुद्रा हैं।
सोने का सिक्का 8 ग्राम का है। इसके एक तरफ चीन का राष्ट्रीय प्रतीक, देश का नाम और वर्ष अंकित हैं। सिक्के के पिछले हिस्से पर एक पंचकोणीय तारा, हंसिया और हथौड़ा तथा प्रकाश की किरणें और पहाड़ों पर चलती लाल सेना का चित्र है। इस पर लिखा है "चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना की लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ," "1936-2026" और मूल्य भी शामिल है। इस सिक्के की अधिकतम संख्या 10,000 है।चांदी के सिक्के का वजन 30 ग्राम है। इसके पिछले भाग पर लाल सेना की लॉन्ग मार्च और येनआन के पगोडा हिल का चित्रण है। इस पर भी लिखा है "चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ," "1936-2026" और मूल्य। इस सिक्के की अधिकतम संख्या 20,000 है।
इन दोनों स्मारक सिक्कों को लोगों तक पहुंचाने की योजना है ताकि वे इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर को याद कर सकें। इस तरह के आयोजन लोगों में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे सिक्के केवल संग्रह के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का भी एक जरिया हैं। (साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)