इस्तांबुल: इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, एक हमलावर ढेर, दो गिरफ्तार

Others

तुर्किये के इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी हुई। पुलिस और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया। दो हमलावरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर किराए की कार में आए थे।

istanbul firing outside israeli consulate one attacker killed two arrested
इस्तांबुल, सात अप्रैल (एपी) - तुर्किये के इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास के बाहर मंगलवार को बंदूकधारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया, जबकि दो को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्ती ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हमलावर पड़ोसी शहर इज़मित से किराए की कार में आए थे और उनका संबंध "धर्म का दुरुपयोग करने वाले" एक समूह से था, हालांकि उन्होंने किसी संगठन का नाम नहीं लिया।

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने पत्रकारों को बताया कि यह मुठभेड़ इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के बाहर हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस समय तुर्किये स्थित इजराइली दूतावासों में कोई भी इजराइली राजनयिक मौजूद नहीं है। गाजा युद्ध के बाद, सुरक्षा चिंताओं और तुर्किये के साथ बिगड़ते संबंधों के कारण इजराइल ने अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था।
गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्ती ने 'एक्स' पर लिखा कि हमलावर पड़ोसी शहर इज़मित से किराए की कार में इस्तांबुल पहुंचे थे। उन्होंने किसी संगठन का नाम लिये बिना कहा कि हमलावरों का संबंध "धर्म का दुरुपयोग करने वाले" एक समूह से था। यह ध्यान देने योग्य है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अतीत में तुर्किये में कई घातक हमले किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए हमलावरों में से दो भाई थे। उनमें से एक का मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वाणिज्य दूतावास एक गगनचुंबी इमारत में स्थित है। तुर्किये के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एपी नेत्रपाल सुरेशसुरेश

रेकमेंडेड खबरें