Jp Naddas Electoral Clarion Call In Puducherry Darshan At Manakula Vinayagar Temple Claims Nda Victory
जेपी नड्डा पुडुचेरी में प्रचार पर, मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन, एनडीए की जीत का दावा
Others•
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में चुनावी प्रचार किया। उन्होंने मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन कर देश की तरक्की की कामना की। नड्डा ने एनडीए की जीत का भरोसा जताया और कांग्रेस पर 20 साल के कुशासन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन में विकास किया है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। उन्होंने मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन कर देश की तरक्की की कामना की। नड्डा ने दावा किया कि पुडुचेरी में एनडीए की जीत पक्की है और कांग्रेस पर 20 साल के कुशासन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विकास किया है। पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 7 अप्रैल को प्रचार अभियान थम जाएगा।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पुडुचेरी में चुनावी बिगुल बजा दिया है। मतदान से ठीक पहले, नड्डा ने केंद्रशासित प्रदेश में प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत पुडुचेरी के प्रसिद्ध मनकुला विनयगर मंदिर में दर्शन पूजन से की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "विनयगर मंदिर में अपने सहयोगियों के साथ आने का सौभाग्य मिला है। मैंने भगवान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और समाज की सेवा करने के साथ भारत को विकसित की मन्नत मांगी है। यहां आकर हमें नई स्फूर्ति मिली है।"
नड्डा ने पुडुचेरी में एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, "यहां की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। इस बार एनडीए की सरकार बनेगी।" उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस ने 20 साल के कुशासन में यहां कुछ काम नहीं किया। यहां की जनता का शोषण किया और वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की।"
उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में एनडीए की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत ढांचा, सड़कें और यातायात के लिए काम किया गया है। इसके साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा दिया गया है। इन कार्यों को देखते हुए जनता एनडीए को फिर से सत्ता में लाने जा रही है।
यह भी गौरतलब है कि पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होना है, इसलिए बुधवार को प्रचार अभियान पूरी तरह से थम जाएगा। इस बार 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। सत्तारूढ़ एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सहयोगी भाजपा 10 सीटों पर मैदान में है। एआईएडीएमके और एलजेके दो-दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
वहीं, विपक्षी खेमे में कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि डीएमके 13 सीटों पर और वीसीके एक सीट पर मैदान में है। इसके अलावा, छह कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।