n NBT न्यूज, गुड़गांव: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में नए सेशन के तहत पहली मासिक बैठक हुई। इसमें दीक्षा पोर्टल पर सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा गया।
प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने बताया कि बैठक में नए सेशन को लेकर विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया और दीक्षा एप पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। केंद्र की पी एंड एम विंग नोडल अनिल कुमार और विंग प्रभारी तखत सिंह चौहान ने बैठक के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। मौके पर डॉ. नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।

