9 कंपनियों के IPO को सेबी की मंज़ूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
9 companies get ipo approval garuda aerospace rediffcom and many giants included
पीटीआई, नई दिल्ली: शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी ने एक साथ 9 कंपनियों को अपना IPO लाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में ड्रोन बनाने वाला स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस, गेमिंग कंपनी प्लेसिम्पल गेम्स, रेडिफ.कॉम इंडिया, जैकसन ग्रीन और अड्रॉयट इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। सेबी के मुताबिक, जिन अन्य कंपनियों को मंजूरी मिली है उनमें एक्सप्रेशन 360 सर्विसेज इंडिया, SNVA ट्रैवलटेक, नैनी पेपर्स और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी Laxyo शामिल हैं।