Sbis Profit Jumps 14 Record Profit Of 24113 Crore In June Quarter
14% उछला SBI का मुनाफा
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने शुक्रवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कुल (कंसोलिडेटेड) मुनाफा 13.73% बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडअलोन मुनाफे की बात करें, तो यह सालाना आधार पर 10.23% बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 19,160.44 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज से होने वाली नेट इनकम करीब 15% बढ़कर 46,992 करोड़ रुपये रही।