Thali Became Expensive In July 4 Increase In Veg And 9 In Non veg Onion And Chicken Become Main Reasons
जुलाई में घर की वेज और नॉन-वेज थाली हुई महंगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, मुंबई: जुलाई के महीने में घर में बनी शाकाहारी (वेज) थाली की कीमत पिछले साल के मुकाबले 4% बढ़ गई है। वहीं, मांसाहारी (नॉन-वेज) थाली के दाम में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, थाली के महंगा होने की मुख्य वजह प्याज, कुकिंग ऑयल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा और चिकन के दामों में आया बड़ा उछाल है। वेज थाली की औसत कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण प्याज है।