Focus On Increasing City Bus Revenue Directives For Route Survey And Capacity Enhancement
सिटी बसों की आय बढ़ाने पर जोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: स्मार्ट सिटी ऑफिस में शुक्रवार को लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एलसीटीएसएल) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक हुई। इसमें सिटी बसों के संचालन, आय और बजट की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं यात्री सुविधाओं और बसों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही वर्तमान रूटों का सर्वे कराने समेत आय में सुधार के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मार्च- 2026 से जुलाई-2026 तक सिटी बसों के संचालन से प्राप्त परिणामों का मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न मार्गों पर बस संचालन और उससे होने वाली आय की जानकारी साझा की। मौजूद रिपोर्ट के आधार पर रूटों के पुनर्मूल्यांकन और संचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाया जाए। बैठक में निदेशक मंडल ने वित्तीय और परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, एलडीए वीसी, नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।