पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 की मौत

नवभारत टाइम्स

एटा में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार गुरुग्राम से मैनपुरी शादी में जा रही थी। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला।

horrific road accident in etah car overturns after hitting tree 3 dead 2 seriously injured

NBT रिपोर्ट, मेरठ: एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। कार सवार मामा-भांजे और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। एटा पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम से यूपी के मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), उनके मामा सुमित यादव (23) और उनके गांव निवासी मनकी (19) के रूप में हुई है। मैनपुरी निवासी राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया कि कार बेकाबू होकर पलटी। मैंने चिल्ला कर लोगों को बुलाया। कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। कार अंदर से लॉक थी। बाद में दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।