Meerut Stone Pelting At Youths House In Old Enmity Allegation Of Attack On Pradhan
मेरठ: पुरानी रंजिश में युवक के घर पर हमला
नवभारत टाइम्स•
मेरठ के देदुआ गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक के घर पर पथराव हुआ। पीड़ित सोनवीर का आरोप है कि प्रधान के इशारे पर दबंगों ने हमला किया। पहले भी फायरिंग और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना गांव में तनाव का माहौल पैदा कर रही है।
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के देदुआ गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते पूर्व प्रत्याशी सोनवीर के घर पर शनिवार को दबंगों ने पथराव किया। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला मौजूदा प्रधान के इशारे पर हुआ। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
सोनवीर अपनी पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और उसने बताया कि उसने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष ने साल 2025 में उसके खेत पर जाकर फायरिंग भी की थी। उस समय प्रधान पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।सोनवीर का कहना है कि अब मौजूदा प्रधान के कहने पर कुछ दबंग लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करने पर उतारू रहते हैं। शनिवार को हुई घटना में दबंगों ने उसके घर पर जमकर पथराव किया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।