पब्लिक ट्रांसपोर्ट व लंबा जाम क्रॉसिंग रिपब्लिक की समस्या

नवभारत टाइम्स

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। सीवर की समस्या, लंबा जाम और आवारा पशुओं का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जर्जर सड़कें और पार्कों की बदहाली भी चिंता का विषय है।

crossing republic residents struggling with public transport and traffic jam problems
गाजियाबाद के पॉश इलाके क्रॉसिंग रिपब्लिक में करोड़ों की लागत से बनी टाउनशिप के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। सीवर लाइन की समस्या, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी, सड़कों का जर्जर हाल, आवारा कुत्तों का आतंक और गंगाजल की सुविधा न होने से लाखों की आबादी परेशान है। रविवार को एनबीटी टीम ने सेवियर ग्रीन ऑइल सोसायटी के लोगों से बात की, जहां 2013 में बने 978 फ्लैटों में रहने वाले करीब 4 हजार लोग इन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

सेवियर ग्रीन ऑइल सोसायटी में सीवर लाइन की मेन लाइन से कनेक्टिविटी नहीं है। इस वजह से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है। इससे गंदगी और बदबू फैलती है। सड़कें भी पूरी तरह से चौड़ी नहीं हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सुबह-शाम ट्रैफिक जाम से लोग त्रस्त हैं।
सोसायटी के पार्क भी बदहाल हैं। यहां आवारा पशु घूमते हैं। ये पशु लोगों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे बच्चों को बाहर भेजने में अभिभावकों को डर लगता है। सोसायटी का हैंडओवर अभी तक नहीं हुआ है और फायर एनओसी न मिलने से भी लोग चिंतित हैं। इन तमाम समस्याओं के कारण लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोग परेशान हैं।