वर्कर बोले, लेबर कोड से सुधरेंगे हालात : सर्वे

नवभारत टाइम्स

श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट आई है। सर्वे में 60% मजदूरों ने कहा कि नए लेबर कोड से उनकी आमदनी और काम की स्थिति सुधरेगी। यह रिपोर्ट अहम है क्योंकि ट्रेड यूनियनें हड़ताल की चेतावनी दे चुकी हैं। पिछले दो महीनों में 5720 मजदूरों और 715 नियोक्ताओं का सर्वे हुआ। 64% मजदूरों को आय सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

labor codes will improve conditions 60 workers say income security will increase survey

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक सर्वे की रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, सर्वे में शामिल वर्कर्स में से करीब 60% ने कहा कि 4 लेबर कोड लागू होने से उनकी इनकम सिक्योरिटी में सुधार होगा और कामकाजी हालात बेहतर होंगे। यह रिपोर्ट खास है क्योंकि 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने लेबर कोड्स के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल की चेतावनी दी है।

पिछले साल 21 नवंबर को लेबर कोड लागू किए गए थे। उसके बाद के 2 महीनों में नोएडा के वी वी गिरि नैशनल लेबर इंस्टिट्यूट ने 5720 वर्कर्स और 715 एंप्लॉयर्स के बीच सर्वे किया। यह इंस्टिट्यूट मंत्रालय के तहत आता है। सर्वे के मुताबिक 64% वर्कर्स ने कहा कि उनकी इनकम सिक्योरिटी बेहतर होगी।