Punjab Law Student Shoots Female Student In Class Then Ends Own Life
पंजाब में लॉ स्टूडेंट ने छात्रा की जान ली, खुद को भी मारी गोली
नवभारत टाइम्स•
पंजाब के तरनतारन में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लॉ के एक छात्र ने क्लास में ही अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात कॉलेज के सीसीटीवी में कैद हुई है।
चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को एक बेहद खौफनाक वारदात हुई। लॉ के एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर ही अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भयानक मंजर क्लास में मौजूद बाकी छात्र डर के मारे देखते रह गए। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से छात्र प्रिंस राज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छात्रा संदीप कौर की मौके पर ही जान चली गई। दोनों ही लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र थे और उनकी उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही है। डिप्टी एसपी जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस ने क्लास के अंदर ही संदीप कौर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।यह घटना उस्मा गांव के कॉलेज में हुई। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। जिस वक्त यह वारदात हुई, क्लास में पढ़ाई शुरू नहीं हुई थी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिंस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में प्रिंस, संदीप और एक अन्य छात्रा क्लास में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। क्लास में दूसरे छात्र भी मौजूद थे। यह घटना कॉलेज के माहौल को दहला देने वाली है।