अग्निवीर भर्ती में पांचवें दिन 911 अभ्यर्थी शामिल हुए

नवभारत टाइम्स

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली जारी है। मंगलवार को पांचवें दिन जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए 911 युवाओं ने भाग लिया। यह रैली कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए थी। बुधवार को फतेहपुर और लखनऊ की तहसीलों के युवा दौड़ लगाएंगे। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, लखनऊ के तहत 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं।

agniveer recruitment 911 candidates roared on the fifth day tough competition for gd category
लखनऊ: अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को एएमसी स्टेडियम में जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए 911 युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। यह भर्ती प्रक्रिया आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), लखनऊ के तहत हो रही है, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों के युवा भाग ले रहे हैं। बुधवार को फतेहपुर और लखनऊ की तहसीलों के लिए जीडी श्रेणी की रैली आयोजित की जाएगी।

मंगलवार को हुई चयन प्रक्रिया में कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के उम्मीदवार शामिल हुए। इन तहसीलों से जीडी श्रेणी के लिए कुल 1,406 युवाओं को बुलावा भेजा गया था। इनमें से 64.79% युवा रैली में पहुंचे और अपनी किस्मत आजमाई।
एएमसी सेंटर में बुधवार को होने वाली रैली में फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर और खागा तहसीलों के साथ-साथ लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, सदर, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर तहसीलों के युवा अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए दौड़ लगाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया देश सेवा का अवसर प्रदान कर रही है।