Titan का मुनाफा 61% उछला

नवभारत टाइम्स

जूलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन ने शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 61% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया। जूलरी बिजनेस ने इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान दिया। कंपनी की बिक्री भी 42% बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

titans profit surges 61 sales also see significant growth
टाइटन ने दिसंबर तिमाही में शानदार मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 60.84% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के ज्वैलरी बिजनेस ने इस ग्रोथ में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। टाइटन की बिक्री भी 42% बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जिसका मुख्य कारण पुराने सोने के बदले नए गहने लेने की स्कीमों से बढ़ी मांग है। वहीं, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मुनाफा भी 17.14% बढ़कर 682.14 करोड़ रुपये रहा।

जूलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन ने मंगलवार को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। इस साल अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60.84% की ज़बरदस्त उछाल के साथ 1,684 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह मुनाफा 1,047 करोड़ रुपये था।
टाइटन की इस शानदार कमाई में उसके घरेलू जूलरी बिजनेस का सबसे बड़ा योगदान रहा। कंपनी की बिक्री में भी ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 42% बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये हो गई।

टाइटन के जूलरी बिजनेस ने तो कमाल ही कर दिया। इस तिमाही में यह बिजनेस 45.6% की रफ्तार से बढ़ा और 23,492 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि लोग पुराने सोने के बदले नए गहने लेने की स्कीमों का खूब फायदा उठा रहे हैं, जिससे मांग काफी मजबूत बनी हुई है।

इसी बीच, बेकरी फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी अपने नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया का कुल शुद्ध मुनाफा 17.14% बढ़कर 682.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।