ED ने अनिल अंबानी, पत्नी को भेजा नया समन

नवभारत टाइम्स

प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन भेजा है। टीना अंबानी को 17 फरवरी को और अनिल अंबानी को 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। दोनों के बयान मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे।

eds new summons to anil ambani and tina ambani summoned for questioning in money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए नया समन भेजा है। टीना अंबानी को 17 फरवरी को और अनिल अंबानी को 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान अपार्टमेंट की खरीद से जुड़े पैसों के लेन-देन के मामले में पूछताछ के लिए जारी किया गया है। अनिल अंबानी से पिछले साल भी रिलायंस ग्रुप की कंपनियों और उनके बैंक लोन से जुड़ी जांच के सिलसिले में पूछताछ की जा चुकी है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए दोनों को अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा गया है। टीना अंबानी को सोमवार को ही एजेंसी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं। अधिकारियों के मुताबिक, अब उन्हें 17 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 18 फरवरी को अनिल अंबानी को पेश होने के लिए कहा गया है। पेश होने पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
यह जांच रिलायंस ग्रुप की कंपनियों और उनके बैंक लोन से जुड़ी हुई है। माना जा रहा है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान अपार्टमेंट की खरीद से जुड़े पैसों के लेन-देन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में ED दोनों से विस्तृत जानकारी हासिल करना चाहती है। अनिल अंबानी से पिछले साल भी इसी तरह की जांच के सिलसिले में पूछताछ की जा चुकी है। ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसों का लेन-देन कैसे हुआ और इसमें कोई मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं हुई है।