सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला, नाबालिग को लिया हिरासत में

नवभारत टाइम्स

रेवाड़ी के जाटूसाना में सरपंच संदीप पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना 5 फरवरी की सुबह हुई जब सरपंच खेत जा रहे थे। रास्ते में एक किशोर ने उन पर पीछे से कुल्हाड़ी से कई वार किए।

rewari sarpanch attacked with axe minor taken into custody

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : जाटूसाना थाना पुलिस ने सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 फरवरी को गांव चौकी नंबर 2 निवासी भूपेंद्र ने दी शिकायत में बताया था की सुबह करीब 7 बजे उनके भाई संदीप सरपंच खेत पर गए थे। रास्ते में एक किशोर ने उनका रास्ता रोक लिया और अचानक पीछे से कुल्हाड़ी से 3-4 वार कर दिए। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। उनके गिरने के बाद भी आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से वार किए। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सरपंच को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर थाना जाटूसाना में केस दर्ज कर सोमवार को मामले में संलिप्त एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।