बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार

नवभारत टाइम्स

शेयर बाज़ार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेज़ी देखी गई। सेंसेक्स 208 अंक से ज़्यादा बढ़कर 84,273 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 67 अंक की बढ़त के साथ 25,935 पर पहुँच गया। ऑटो सेक्टर में सबसे ज़्यादा 1.35% की उछाल दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 2,254 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे थे।

share market continues third day rally sensex and nifty close with gains

NBT रिपोर्ट, मुंबई : शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25%) उछलकर 84,273.92 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 67.85 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 25,935.15 पर बंद हुआ। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.35% की तेजी रही। सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी।