NBT रिपोर्ट: 'इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस' (11 फरवरी) के मौके पर वेदांता लिमिटेड ने एक बड़ा ऐलान किया है। विज्ञान और तकनीक (STEM) के क्षेत्र में होने वाली नई भर्तियों (फ्रेशर्स) में अब महिलाओं की हिस्सेदारी 35% से ज्यादा हो गई है। अगर इसमें लीडरशिप और मैनेजमेंट के पदों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 45% तक पहुंच जाता है। वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने बताया कि कंपनी ने अब लक्ष्य रखा है कि इस साल से STEM के पदों पर होने वाली 50% भर्तियां महिलाओं की होंगी। उन्होंने बताया कि यह कदम भारत के मेटल्स, माइनिंग (खनन), मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में महिला-पुरुष समानता के लिहाज से एक ऐतिहासिक बदलाव है। उन्होंने बताया कि ये ऐसे उद्योग हैं जिनमें पारंपरिक रूप से हमेशा पुरुषों का ही दबदबा रहा है।



