तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

नवभारत टाइम्स

दनकौर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान बल्लूखेड़ा निवासी आज़ाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंगलवार देर रात किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार किया है।

accused arrested with pistol and cartridges near yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे के पास से पुलिस ने एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि यह युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम आजाद है और वह बल्लूखेड़ा का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी आजाद ने खुद कबूल किया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किस घटना को अंजाम देने वाला था और उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।