Kkc Wins 53rd Sundari Devi Inter collegiate Cricket Tournament Title Defeats Lucknow Christian College
KKC का खिताब पर कब्ज़ा
नवभारत टाइम्स•
केकेसी टीम ने 53वीं सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल मुकाबले में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को छह विकेट से हराया। केकेसी ने यह खिताब अपने नाम किया। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। जवाब में केकेसी ने 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
लखनऊ: जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज (केकेसी) ने 53वीं सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को छह विकेट से मात देकर यह जीत हासिल की। यह रोमांचक मैच जेएनपीजी के मैदान पर शनिवार को खेला गया।
लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। आर्यन क्षितिज ने शानदार 51 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में जेएनपीजी के सचिन ने तीन विकेट झटके, जबकि प्रखर और प्रवीण को एक-एक सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएनपीजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17.3 ओवरों में ही चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आदित्य प्रताप सिंह ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कप्तान हर्षवर्धन सिंह ने भी 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर तेजी से रन बटोरे।
मैच के बाद पूर्व रणजी खिलाड़ी सौरभ दुबे और लखनऊ क्रिकेट असोसिएशन के संयुक्त सचिव नईम चिश्ती ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला, प्रबंधक जीसी शुक्ल, प्रो. शुचि मिश्रा, प्रो. मधु गौड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।