यॉर्कर की जीत में चमके नवनीत और अमन

नवभारत टाइम्स

बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने ट्रंफ क्रिकेट अकेडमी को 33 रनों से मात दी। नवनीत कुमार ने चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। अमन सिंह चौहान ने 69 रन की शानदार पारी खेली। यॉर्कर ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए थे।

navneet and aman shone in yorkers victory defeated triumph cricket academy by 33 runs
लखनऊ: बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने ट्रंफ क्रिकेट अकेडमी को 33 रनों से मात दी। अखिलेश दास स्टेडियम पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में यॉर्कर के नवनीत कुमार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं, अमन सिंह चौहान की बेहतरीन बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। अमन सिंह चौहान ने 69 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कार्तिकेय सिंह ने 45 रन का योगदान दिया।
जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रंफ क्रिकेट अकादमी की टीम 38.4 ओवर में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिव्य प्रकाश सिंह ने 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।