मेरठ: भाई की हत्या करने का आरोप

नवभारत टाइम्स

मेरठ के दौराला में एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर खून से सने चाकू के साथ शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

meerut younger brother slit elder brothers throat in a drunken state accused arrested
मेरठ के दौराला थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार दोपहर खाने को लेकर हुए मामूली झगड़े में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सना चाकू लेकर लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, जॉनी छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी उनका सबसे छोटा भाई अरुण उर्फ लीपू नशे की हालत में घर पहुंचा। नशे में धुत अरुण का अपने भाई जॉनी से खाने को लेकर किसी बात पर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरुण ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई जॉनी का गला धारदार चाकू से रेत दिया। इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद अरुण खून से सना चाकू लेकर वहीं बैठा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अरुण को खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।