Nri House Firing Two Arrested In Transaction Dispute One Shooter
NRI के मकान पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार
नवभारत टाइम्स•
करनाल जिले में एक ब्यूटी पार्लर और उसके ऊपर बने मकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग विदेश में मकान मालिक से लेन-देन की रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
करनाल जिले में एक ब्यूटी पार्लर और उसके ऊपर बने मकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग विदेश में मकान मालिक से पैसों के लेन-देन की रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियारों को बरामद किया जा सके।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 3 फरवरी की रात को फुसगढ़ रोड पर बलकार लाठर के मकान और ब्यूटी पार्लर पर दो युवकों ने फायरिंग की थी। बलकार लाठर तीन साल पहले अमेरिका शिफ्ट हो गए थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य अभी भी यहीं रहते हैं। फायरिंग के समय उनकी मां और पत्नी घर में मौजूद थीं। शुरुआत में इस फायरिंग को फिरौती का मामला समझा जा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि इसका संबंध विदेश में हुए पैसों के लेन-देन से है।जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का नाम गुरशेर सिंह है, जो रैकी करने का काम करता था। दूसरे आरोपी जसबीर को राजपुरा (पटियाला) से गिरफ्तार किया गया है, और वही फायरिंग करने वाला शूटर था। वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।