मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार से टकराकर बाइक सवार घायल

नवभारत टाइम्स
Navbharat Times

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

दिल्ली–मुंबई -एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-8 कट के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की एक क्रेटा कार एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चल रही थी। तभी पीछे से आ रही बाइक ने कार के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।