IRFC के OFS में कल रिटेल को मौका

नवभारत टाइम्स
irfc ofs

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन में सरकार ऑफर फॉर सेल रूट से हिस्सेदारी बेचने जा रही है। नॉन रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए OFS बुधवार को खुलेगा। गुरुवार को रिटेल बिडिंग कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी अरुणीश चावला ने यह जानकारी दी। सरकार OFS में 2% इक्विटी ऑफर कर रही है। इसके अलावा 2% का ग्रीन शू ऑप्शन भी है।