n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : ग्रेनो की इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में इंडस्ट्रियल प्लॉट की स्कीम लॉन्च की गई है। इसमें 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्लॉट का आवंटन इंटरव्य से किया जाएगा। योजना में शामिल भूखंडों का क्षेत्रफल 3.6 एकड़ से 15.72 एकड़ के बीच है। टाउनशिप में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स सहित पांच कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। आईआईटीजीएनएल के एमडी एनजी रवि कुमार ने कहा कि इंडस्ट्रियल टाउनशिप में बाकी औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू की गई है। बड़ी कंपनियों को लाने का प्रयास है।

