8 फीसदी से अधिक रहेगी ग्रोथ : SBI रिपोर्ट

नवभारत टाइम्स

एसबीआई की रिपोर्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर दी है। साल 2022-23 को आधार वर्ष मानकर की गई गणना में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में विकास दर 8.1 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है। गांवों में खेती और शहरों में खरीदारी बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां मजबूत दिख रही हैं। यह देश की आर्थिक तरक्की का संकेत है।

sbi report indian economy strong with over 8 growth know the reasons

NBT रिपोर्ट, मुंबई : साल 2022-23 को नया आधार वर्ष (बेस ईयर) मानकर की गई गणना में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर ( जीडीपी ग्रोथ ) 8.1 फीसदी के करीब रह सकती है। SBI की एक रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं। मार्च 2026 में खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में देश की ग्रोथ रेट 8 फीसदी दर्ज की गई थी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक गतिविधियां काफी मजबूत हैं। गांवों में खेती और अन्य कामों में तेजी की वजह से वहां मांग अच्छी बनी हुई है। वहीं, सरकारी मदद और पिछले त्यौहारों के बाद से शहरों में भी खरीदारी और खर्च में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।